छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर (सीजीपीएससी) द्वारा आज राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कबीरधाम जिले में परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों में पूरी तैयारी कर ली गई है।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे से और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 3 हजार 737 प्रतियोगी शामिल होंगे। परीक्षा के संचालन, गोपनीय सामाग्री की सुरक्षा के लिए अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन को नोडल अधिकारी और प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एमके गुप्ता के सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर (सीजीपीएससी) परीक्षा के लिए पीजी कॉलेज कवर्धा, स्वामी करपात्री जी शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल रानी दुर्गावती चौक, शासकीय कन्या महाविद्यालय कवर्धा, सरस्वती शिशु मंदिर लोहारा रोड़ कवर्धा, अभ्युदय स्कूल सरोधा कनाल रोड़ कवर्धा, संत कबीर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन कवर्धा, अशोका पब्लिक स्कूल छिरहा, रायपुर रोड़, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल बस स्टैंड कवर्धा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये