छत्तीसगढ़ में 3 दिन का येलो अलर्ट, कई जिलों में बारिश की चेतावनी
रायपुर|अप्रैल की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में मौसम बदल गया है. अगले तीन दिन मौसम के प्रदेश में अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे. लोगों को चिलचिलाती धूप के बीच अचानक राहत और चेतावनी दोनों का सामना करना पड़ेगा|
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए प्रदेशभर में अंधड़, गरज-चमक और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. एक तरफ जहां दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी, तो वहीं रातों में सामान्य से ज्यादा तापमान रह सकता है. मौसम की लुका-छिपी मार्च के महीने में भी रही थी|
अगले 3 दिन येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रह सकता है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि खराब मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है|
तापमान में आएगी गिरावट
प्रदेस के कई जिलों में अभी तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर चल रहा है. लेकिन मौसम में होने वाले बदलाव के चलते इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. इस गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, हालांकि, महीने के आखिर तक हीटवेव चलने की आशंका भी बनी हुई है|
इन जिलों में हुई बारीश
पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. बस्तर के तोकापाल, भनपुरी और जगदलपुर जैसे इलाकों में बारिश हुई है. इसके साथ ही गर्मी भी दूसरी तरफ अपने तेवर दिखा रही है, राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 38.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा|
रायपुर में बारीश के आसार
रायपुर में 2 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे. यहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है. रायपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है|
मघड़ा शीतला मंदिर हादसा: 20 लोगों पर मामला दर्ज, चार पुजारी गिरफ्तार
10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट जल्द, अप्रैल-मई में आने की संभावना
भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध
राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल
मार्च में मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ चार साल के निचले स्तर पर, फिर भी रोजगार में बढ़त
पंचायत सचिव की लापरवाही, जिंदा लोगों को बताया मृत