आईटीआर से पहले करें फॉर्म 26AS की जांच, बच सकते हैं पेनाल्टी से
जैसे ही इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने का समय आता है, टैक्सपेयर्स के बीच तमाम दस्तावेजों की चर्चा शुरू हो जाती है. इन्हीं में से एक सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है फॉर्म 26AS, जिसे टैक्स पासबुक भी कहा जाता है. अगर आप पहली बार ITR फाइल कर रहे हैं, तो इस फॉर्म को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है.
क्या होता है फॉर्म 26AS?
फॉर्म 26AS एक वार्षिक टैक्स स्टेटमेंट है जो आपके पैन नंबर से जुड़ा होता है. इसमें उस वित्तीय वर्ष के दौरान आपकी आय पर कटे TDS (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स), TCS (टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स), एडवांस टैक्स, रिफंड और अन्य बड़े लेनदेन की जानकारी होती है. यह दस्तावेज सुनिश्चित करता है कि जो टैक्स आपने चुकाया है या जो आपके ऊपर काटा गया है, वह आयकर विभाग के रिकॉर्ड में सही तरीके से दर्ज हुआ है.
ITR भरते समय फॉर्म 26AS की मदद से आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपकी कंपनी, बैंक या किसी अन्य संस्था ने जो TDS काटा है, वह सही तरीके से सरकार को जमा हुआ है या नहीं. इससे आपको गलतियां करने से बचाव होता है और टैक्स नोटिस आने की संभावना भी कम हो जाती है. टैक्स रिफंड की स्थिति भी इसी फॉर्म में देखी जा सकती है.
फॉर्म 26AS में जानकारी 9 हिस्सों में बंटी होती है
Part A में आय पर काटे गए TDS की जानकारी होती है. Part A1 में 15G/15H फॉर्म जमा करने पर नहीं काटे गए TDS का ब्योरा होता है. Part A2 में प्रॉपर्टी बिक्री पर काटे गए TDS की जानकारी दी जाती है. Part B में TCS की जानकारी होती है. Part C में एडवांस टैक्स और सेल्फ असेसमेंट टैक्स का ब्योरा रहता है. Part D में टैक्स रिफंड की डिटेल्स मिलती हैं. Part E में शेयर, म्यूचुअल फंड जैसे बड़े वित्तीय लेनदेन की जानकारी होती है. Part F में प्रॉपर्टी खरीद पर काटे गए TDS की जानकारी रहती है. Part G में उन ट्रांजैक्शनों का ब्योरा होता है, जिनमें TDS नहीं काटा गया जबकि काटा जाना चाहिए था.
फॉर्म 26AS टैक्स फाइलिंग के दौरान एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिससे टैक्सपेयर्स अपने सभी टैक्स संबंधित लेन-देन का सही मिलान कर सकते हैं. इससे न सिर्फ टैक्स भरने में पारदर्शिता रहती है, बल्कि गलतियों और पेनल्टी से भी बचा जा सकता है.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला