15,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर मिलेगी चार्जिंग की सुविधा
मुंबई । पेट्रोल पंप चलाने वाली सरकारी कंपनियां देश भर में करीब 15,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर ईवी चार्जिंग की सुविधा दे रही हैं या देने वाली हैं। 14,450 पेट्रोल पंप पर खुल चुके हैं। चार्जिंग स्टेशन केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस समय इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी सरकारी ऑयल कंपनियों के 14,450 पेट्रोल पंपों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन खुल चुके हैं। एक साल पहले चार्जिंग सुविधा वाले पंपों की संख्या केवल 6,700 ही थी। यानी कि यह एक साल में ही दोगुनी से अधिक हो गई है। उल्लेखनीय है कि देश में जितने पेट्रोल पंप हैं, उनमें 95 फीसदी पंप इन्हीं सरकारी कंपनियों के हैं। शेष पांच फीसदी की हिस्सेदारी निजी क्षेत्र के कंपनियों की है। इनमें रोसनेफ्ट समर्थित नायरा एनर्जी के पास ईवी चार्जर वाले अधिकांश निजी क्षेत्र की कंपनियों के पेट्रोल पंप हैं। भारत में इस समय करीब 89,000 पेट्रोल पंप चल रहे हैं। इनमें से 17 फीसदी पंपों पर अब ईवी चार्जिंग सुविधाएं विकसित हो चुकी हैं। देश में पेट्रोलियम ईंधन के सबसे बड़े रिटेलर इंडियन ऑयल के पास ईवी चार्जिंग की सुविधा वाले 8,760 फिलिंग स्टेशन हैं। इस कंपनी के पास अभी कुल 32,000 पंप हैं। यानी कि इस कंपनी के करीब एक चौथाई पंपों पर ईवी चार्जिंग फैसिलिटी है। इस समय एचपीसीएल के 3,050 पंप और बीपीसीएल के 2,640 पंपों पर भी ईवी चार्जिंग की सुविधा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल