मंदिर परिसर में रील्स बनाने वाले 84 लोगों पर लगा चालान
केदारनाथ परिसर में सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और नशा कर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। अब तक धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील्स बनाने वाले 84 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जबकि हुड़दंग मचाने वाले 59 लोगों पर कार्रवाई की गई है।पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया, केदारनाथ धाम के 50 मीटर की परिधि में रील और वीडियो बनाने पर रोक है। शुक्रवार को धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बना रहे चार लोगों को पकड़कर चालान किया गया। इससे पहले पुलिस 80 लोगों को प्रतिबंधित क्षेत्र में रील्स और वीडियो बनाते हुए पकड़ कर चालान कर चुकी है।वहीं, नशे का सेवन कर धाम में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ भी रुद्रप्रयाग पुलिस ऑपरेशन मर्यादा चला रही है। शुक्रवार को नशा कर हुड़दंग करने वाले 59 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
कोरबा-पश्चिम की मेजबानी में अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
मोहन यादव का राहुल पर हमला: कांग्रेस पूर्ण रूप से रसातल में जाएगी
मोनालिसा की शादी में PFI कनेक्शन, डायरेक्टर ने CM और PM से इंसाफ की अपील की
छतरपुर में दलित परिवार पर दबंगों का क्रूर हमला, मां-बेटी भी हुईं घायल
संदेहस्पद परिस्थितियों में भालुओं की मौत, बालाघाट में वन्यजीव संतुलन पर सवाल
ट्रंप बोले- होर्मुज पर निर्भर देशों को अमेरिकी मदद से इस मार्ग को खुला रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए
राहुल गांधी का बड़ा बयान: ‘कांग्रेस गरीबों की पार्टी, नेता अमीर’, BJP पर भी निशाना
अखबार वितरक संघ कार्यालय को रेडक्रास सोसायटी ने भेंट किया वाटर कूलर