अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ का आयोजन
अयोध्या । अयोध्या में 11 जनवरी को हिंदी तिथि के अनुसार भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा हो रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है। हिंदी तिथि के अनुसार पौष शुक्ल द्वादशी 22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ था। इस बार 11 जनवरी को पौष शुक्ल द्वादशी तिथि पड़ रही है। इसलिए इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 11 जनवरी को होगी और समापन 13 जनवरी को होगा। शनिवार, 11 जनवरी को सुबह करीब 10:00 बजे बालक श्रीराम के अभिषेक से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम के अभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी का जायजा आईजी जोन प्रवीण कुमार और कमिश्नर गौरव दयाल ने ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के साथ लिया। उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर परिसर सहित अंगद टीला का निरीक्षण किया। प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में अंगद टीला में आयोजित कार्यक्रम में रामलला के दर्शन करने आए श्रद्धालु भी शामिल होंगे। इसके लिए ट्रस्ट ने अंगद टीला से निकास द्वार का निर्माण किया है।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ