NEET-UG Exam गड़बड़ी मामले में CBI का बड़ा एक्शन
NEET को लेकर छिड़े घमासान के बाद सरकार ने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी थी। इस मामले में लगातार स्टूडेंट्स विरोध जता रहे हैं।वहीं, अब नीट परीक्षा मामले को लेकर CBI एक्शन मोड में आ गई है। सीबीआई ने नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं के संबंध में एफआईआर दर्ज की है। इसकी जानकारी अधिकारियों के हवाले से सामने आई है।इससे एक दिन पहले केंद्र ने घोषणा की थी कि परीक्षण में कथित अनियमितताओं की जांच एजेंसी को सौंपी जाएगी।अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर अज्ञात लोगों के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। करीब 24 लाख छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी है।
उन्होंने कहा कि मंत्रालय को कथित कदाचार की जांच की मांग को लेकर कई शहरों में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग माननी पड़ी।शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 5 मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं, धोखाधड़ी, प्रतिरूपण और कदाचार के कुछ मामले सामने आए हैं।अधिकारी ने कहा, परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के लिए समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि मामले को व्यापक जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया जाए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल