'कैप्टन मार्वल' फेम केनेथ मिशेल का 49 साल की उम्र में हुआ निधन
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जाने-माने कनाडाई एक्टर केनेथ मिशेल (Kenneth Mitchell) का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले पांच साल से एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (ALS) नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
केनेथ मिशेल को हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें कैप्टन मार्वल (Captain Marvel) में जोसेफ के किरदार के लिए जाना जात है। इसके अलावा वह स्टार ट्रेक: डिस्कवरी और जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
परिवार ने जारी किया भावुक स्टेटमेंट
49 साल के हॉलीवुड एक्टर केनेथ मिशेल लंबी बीमारी के बाद 24 फरवरी 2024 को इस दुनिया को अलविदा कह गये। सोशल मीडिया पर परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी कर केनेथ के निधन की जानकारी दी है। स्टेटमेंट में कहा गया कि भले ही उन्होंने एक ओलंपिक उम्मीदवार, एपोकैलिप्स सर्वाइवर, एक अंतरिक्ष यात्री, एक सुपरहीरो के पिता और चार स्टार ट्रेकर्स का किरदार निभाया है, लेकिन अपने करीबियों के बीच वह एक अच्छे पिता, पति, होप कीपर, डे ड्रीमर, ड्रीम बिलीवर और गार्डन ग्रॉवर के रूप में जाने जाते थे।"
इस बीमारी से जूझ रहे थे केनेथ
स्टेटमेंट में आगे बताया गया कि आखिर केनेथ किस बीमारी से जूझ रहे थे। परिवार ने कहा, "साढ़े पांच साल तक केनेथ ने एएलएस बीमारी से कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मगर फिर भी वह हर दिन ग्रेस के साथ उठते थे और अपने कमिटमेंट को पूरा करते थे। वह हर एक पल को खुशी से जीते थे।"
स्टेटमेंट में आगे परिवार ने कहा, "वह इस सिद्धांत पर कायम रहे कि हर दिन एक उपहार है और हम कभी अकेले नहीं चलते। उनकी जिंदगी इस बात का एक चमकदार उदाहरण है कि जब आप प्रेम, करुणा, हास्य और समुदाय के साथ रहते हैं तो आप कम्प्लीट हो जाते हैं।"
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद