भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कंपैन पोस्टर जारी
बिलासपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 के अध्यक्ष जावेद मेमन द्वारा कांग्रेस भवन में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, जि़ला अध्यक्ष विजय केशरवानी के हाथों भारत जोड़ो न्याय यात्रा की कंपैन पोस्टर जारी किया गया , पोस्टर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा-न्याय का हक मिलने तक का स्लोगन लिखा हुआ है , पोस्टर जारी करने के बाद अध्यक्ष द्वय ने वहां पर खड़ी गाडिय़ों में भी स्टिकर चिपकाकर कंपैन की शुरुआत की ।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि माननीय राहुल गांधी जी पिछले वर्ष कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर आम जनो से मुलाकात की ,उनके दुख-दर्दो को समझा महसूस किया ,और एक जन सैलाब राहुल गांधी जी के साथ प्रत्यक्ष रूप जुड़ा, एक फिर राहुल गांधी जी ने मणिपुर से मुम्बई तक कि यात्रा पर निकल पड़े है ,और जनता से रूबरू हो रहे है ,राहुल गांधीजी की यात्रा को भाजपा शासित असम में रोकने का असफल प्रयास किया गया ,विजय पांडेय ने कहा मणिपुर 10 माह से जल रहा है पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दस माह में मणिपुर जाने की हिम्मत नही जुटा पाए ,जबकि राहुल गांधी जी ने दोबारा मणिपुर जाकर वहां की जनता से मिले और उन्हें आश्वस्त किया कि गलत नीति की हम सब मिलकर विरोध करेंगे और इसके लिए ,केंद्र सरकार की उदासीनता भी जिम्मेदार है। जि़ला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश मे विषमताओं का वातावरण बना दिया है ,उद्योगपति बढ़ रहे है जबकि गरीब दो जून की रोटी जुटा पाने में कठिनाई महसूस कर रहा है ,महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, से हर वर्ग परेशान है ,केंद्र सरकार की योजनाएं धरातल से गायब है केवल विज्ञापन में दिखते है , राहुल गांधी जी दक्षिण से उत्तर और पूर्व से पश्चिम तक यात्रा कर भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहे है, राहुल गांधी जी आज तक के इतिहास में सबसे लंबा यात्रा करने जा रहे है ,विजय केशरवानी ने कहा कि 8 फरवरी को राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ पहुंच रही है ,जो 11 जनवरी से रायगढ़ से प्रारंभ होकर खरसिया ,सक्ति, भैसमा, कोरबा,कटघोरा होते हुए अम्बिकापुर जाएगी ,बिलासपुर जिले के सभी विधानसभा से ,सभी संगठन के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,जि़ला अध्यक्ष विजय केशरवानी,प्रवक्ता ऋषि पांडेय,ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन और विनोद साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा घृटेश,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजु यादव,अनिल पांडेय,कमल गुप्ता,बबलू मगर, दिनेश सूर्यवंशी,रमजान गोरी,कमल गुप्ता,मनोज सिंह,राजेश ताम्रकार,वीरेंद्र लाहर्षण, आदि उपस्थित थे ।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही