अभिनेत्रियों के न्यूड सीन को रिकॉर्ड करने छिपाए जाते हैं कैमरे
मुंबई। फिल्म ‘नसीब अपना-अपना’ में ऋषि कपूर के साथ काम कर चुकीं मशहूर साउथ इंडियन एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार (62) ने एक मलयालम फिल्म लोकेशन पर आपबीती के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। राधिका ने बताया कि फिल्म लोकेशन पर अभिनेत्रियों के न्यूड सीन को रिकॉर्ड करने के लिए कैमरे छिपाए जाते हैं।
गुप्त तरीके से पहले इस तरह की चीजों को रिकॉर्ड किया जाता है और उसके बाद फिल्म के सेट पर ही पुरुष उन्हें देखते हैं और मजा लेते हैं। इस तरह की हरकतों से एक्ट्रेस परेशान हो गई थीं। राधिका ने कहा कि मैंने पर्सनली लोगों को एक ही फोन को यूज करते देखा है। फिल्म के सेट पर लोग इसका मजा लेते हैं। मैं डर गई थी और वेनेटी वैन में अपने कपड़े बदले बिना होटल के कमरे में चली गईं। वे लोग वेनेटी वैन में एक कैमरा लगा देते हैं, जो अभिनेत्रियों की जानकारी या उनकी मर्जी के बिना उनके न्यूड सीन को रिकॉर्ड करता है। हालांकि जब मुझे इसका पता लगा, तो मैंने फिर कभी वेनेटी में कपड़े नहीं बदले।
जब राधिका से इस मामले में आरोपी अभिनेता दिलीप के साथ काम करने के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में उनके जैसे लोगों के साथ काम करना पड़ता है और साथ ही उनकी तुलना राजनेताओं से की। बता दें कि राधिका ने तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम किया है। मालूम हो कि जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तूफान आया हुआ है। आएदिन बड़े-बड़े स्टार पर आरोप लग रहे हैं। मीटू जैसे इस अभियान ने हर किसी को हिलाकर रख दिया।
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे
Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक
79th BAFTA: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने किया बेटी राहा का जिक्र; कहा- 'वो तीन साल की हो गई है और अब...'
BAFTA 2026: बाफ्टा में अचानक क्यों सुनाई देने लगे अपशब्द? होस्ट एलन कमिंग को मांगनी पड़ी लोगों से माफी
हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 25700 के पार
NPS का नया अवतार: पेंशन के साथ हेल्थ प्रोटेक्शन, PFRDA की 'स्वास्थ्य पहल' से बुढ़ापे की सुरक्षा दोगुनी