अल्पसंख्यकों पर बर्बरता: बांग्लादेश में हिंदू नेता की निर्मम हत्या
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. यहां समय-समय पर अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है. तख्तापलट के बाद से कई हिंदुओं की हत्या तो कई जेल में बंद हैं. अब उत्तरी बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले में हिंदू समुदाय के एक प्रमुख नेता को घर से किडनैप किया और बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई.
पुलिस की माने तो हिंदू नेता भाबेश चंद्र रॉय का शव गुरुवार को उनके घर से किडनैप के महज कुछ ही घंटों बाद मिला. रॉय बांग्लादेश पूजा उडजापान परिषद की बिराल इकाई के उपाध्यक्ष थे और इलाके में हिंदू समुदाय के बीच उनका प्रभाव था.
घर से उठा ले गए किडनैपर?
भाबेश चंद्र रॉय की पत्नी शांतना के अनुसार, वह गुरुवार को अपने घर पर ही मौजूद थे, उन्हें शाम करीब 4:30 बजे एक कॉल आया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने दावा किया कि कॉल यह पता लगाने के लिए किया गया था कि रॉय अपने घर पर मौजूद हैं या नहीं. पत्नी ने बताया कि वो अपहरण करके पास के ही गांव ले गए थे. जहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की. बाद में हमलावरों ने भाबेश को एक वैन में लाकर उसके घर के बाहर डाल दिया.
घर वालों ने जैसे ही घर के बाहर रॉय को पड़ा हुआ देखा तुरंत अस्तपाल ले गए जहां डॉक्टरों ने रॉय को मृत घोषित कर दिया. इस पूरे मामले पर पुलिस ने कहा कि हम आरोपियों की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए काम कर रही है.
बांग्लादेश में इस तरह की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है, जब हिंदू परिवारों और उनके घरों को निशाना बनाया गया हो. शेख हसीना के जाने के बाद से ही बांग्लादेश में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. इसके बाद भी वहां की हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं.
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
नीतीश कुमार का अधूरा मिशन पूरा करेंगे निशांत? पटना में ‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’ के पोस्टर चर्चा में
जिला न्यायालय के पास चलती बाइक बनी आग का गोला, मचा हड़कंप
नक्सली कमांडर सोढ़ी केशा ने 42 साथियों संग किया आत्मसमर्पण
हिमाचल के कांगड़ा में भीषण हादसा, 90 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका