नेत्रहीन महिला से बदसलूकी मामला: BJP नेत्री को पार्टी ने जारी किया नोटिस
जबलपुर। जबलपुर में भाजपा की महिला नेत्री अंजू भार्गव की दिव्यांग दृष्टिहीन महिला के साथ बदसलूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में अंजू भार्गव दिव्यांग दृष्टिहीन महिला के ऊपर जोर-जोर से चिल्लाते हुए नजर आ रही थी. इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने भी कड़ा विरोध जताया था. आज इस मामले का संज्ञान लेते हुए भाजपा ने अंजू भार्गव को नोटिस दिया है और इस घटना पर स्पष्ट जवाब मांगा है।
वीडियो वायरल होने पर पार्टी ने थमाया नोटिस
दरअसल, वीडियो वायरल में दिव्यांग दृष्टिहीन महिला से बदसलूकी करने वाली भाजपा नेत्री अंजू भार्गव नगर उपाध्यक्ष है. उनकी इस बदसूलकी की वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा के जबलपुर महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने भाजपा नेत्री अंजू भार्गव को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया है. नोटिस में भाजपा नेत्री को जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया है।
धर्मांतरण के आरोप में नेत्रहीन महिला से की बदसलूकी
मामला शनिवार को क्रिसमस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में का बताया जा रहा है. इस कार्यक्रम में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए अंजू भागर्व और हिंदूवादी संगठनों ने कार्यक्रम स्थल पर धावा बोला था, जहां अंजू भार्गव ने नेत्रहीन महिला पर धर्मांतरण के लिए बच्चों को लेकर आने का आरोप लगाते हुए महिला से बदसलूकी की थी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद से ही लोगों ने अंजू भार्गव को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव