मप्र में कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन आज से
भोपाल। मध्य प्रदेश में कर्मचारी संगठनों का बड़ा आंदोलन गुरुवार से शुरू हो रहा है। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 32 कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति समेत 48 मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे और ज्ञापन सौपेंगे। आंदोलन के पहले चरण में सभी जिला मुख्यालयों पर कर्मचारी एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी के अनुसार, आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए सभी संभागों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। ये प्रभारी 2 फरवरी को अपने-अपने संभाग मुख्यालय पर मीडिया से चर्चा कर आंदोलन की आवश्यकता को स्पष्ट करेंगे।
मोर्चा के संयोजक महेंद्र शर्मा और एसबी सिंह ने बताया कि फिलहाल चार चरणों के आंदोलन की घोषणा की गई है। इन चरणों के बाद सरकार का रुख देखा जाएगा। अगर सरकार ने मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी, तो हड़ताल का निर्णय लिया जा सकता है। आंदोलन में मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ, पशुपालन परिक्षेत्र अधिकारी कर्मचारी संघ और तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ समेत कई प्रमुख संगठन शामिल हैं।
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे