भूपेश बघेल-हमारे विधायकों से संपर्क कर रही भाजपा
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस के विधायकों से भाजपा नेता फोन पर संपर्क कर लोकसभा का टिकट और मंत्री पद का आफर दे रहे हैं। बघेल ने कहा कि विधानसभा में एक विधायक ने मुझे यह बात बताई थी। बघेल ने दावा किया कि भाजपा 2024 के चुनाव को लेकर डरी हुई है। भाजपा को अपने ऊपर भरोसा नहीं है। वह तोड़फोड़ करने में लगी हुई है। बिहार, महाराष्ट्र की घटनाएं इस बात की ओर संकेत देती हैं।बघेल ने कहा कि महतारी वंदन योजना के आवेदन तिथि को बढ़ाया जाना चाहिए। नक्सलियों से चर्चा के मामले में बघेल ने कहा कि सरकार बताएं कि वे कब चर्चा करेंगे। प्रदेश में नक्सल गतिविधियां बढ़ी हैं। नक्सली लगातार हमले कर रहे हैं।
महतारी वंदन पर बघेल के सवालों का भाजपा महामंत्री भरत लाल वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि मातृ शक्ति से जो वादा किया गया हैं। उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा, क्योंकि ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी है। भाजपा जो बोलती हैं उसे ज़रूर पूरा करती है। कांग्रेस की तरह नहीं जिसने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में हाथों में गंगाजल लेकर छत्तीसगढ़ की महिलाओं से शराबबंदी करने का वादा किया था लेकिन सरकार बनने पर वह अपना वादा भूल गई।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
बघेल इस सवाल का जवाब कभी नहीं देंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि उनकी बातें कोरी अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं है। यह तो कांग्रेस का दुर्भाग्य है, कि वे अपने नेताओं को संभाल नहीं पा रहे है,इसलिए एक-एक कर कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला जारी है।पहले भी वे झीरम नक्सल घाटी का सबूत जेब में रखने की बात करते थे, लेकिन खुद मुख्यमंत्री रहते हुए पांच साल तक जेब से उस सबूत को नहीं निकाल पाए, बस मीडिया में सुर्खियां पाने के लिए कुछ भी बयान दे देते है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा