बीच कॉन्सर्ट में Beyonce की फ्लाइंग कार हुई खराब
नई दिल्ली। 'पॉप क्वीन' बियॉन्से जब भी कोई कॉन्सर्ट करती हैं तो फैंस उनका लाइव शो देखने के लिए बेताब हो जाते हैं। उनकी आवाज का जादू पूरे म्यूजिक शो में चार-चांद लगा देता है। यही नहीं, बियॉन्से कई बार शो में फैंस के करीब जाने की कोशिश करती हैं, जैसे उन्होंने हाल ही में फ्लाइंग कार का इस्तेमाल करके फैंस के करीब जाने की कोशिश की। मगर तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को दंग कर दिया।
बियॉन्से इन दिनों काउब्वॉय कार्टर टूर पर हैं। शनिवार को उनका एक कॉन्सर्ट था जहां वह फ्लाइंग कार में बैठकर '16 कैरिजेस' गाना गा रही थीं। सब कुछ अच्छा चल रहा था। स्टाइलिश लुक में रेड फ्लाइंग कार में बैठकर वह गाना गा रही थीं और फैंस उनके साथ गुनगुना रहे थे कि तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी के होश उड़ा दिए।
गिरते-गिरते बचीं बियॉन्से
दरअसल, बीच कॉन्सर्ट में ही बियॉन्से की फ्लाइंग कार खराब हो गई और वह एक तरफ झुक गई। वैरायटी के मुताबिक, कार के झुकने पर भीड़ ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे सिंगर की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई। हालांकि, बेयोंसे को सुरक्षित और जल्दी से जमीन पर उतारा गया। स्टेज पर वापस आने के बाद सिंगर ने मुस्कुराते हुए फैंस से कहा, "अगर मैं कभी गिरती हूं तो मुझे पता है कि आप सभी मुझे पकड़ लेंगे।" फैंस ने राहत की सांस ली और उन्हें चीयर किया।
चेहरे पर दिखा गिरने का डर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बियॉन्से हवा में लटकी हुई कार में दिख रही हैं। सिंगर के चेहरे से साफ जाहिर हो रहा है कि वह डरी हुई हैं, लेकिन उन्होंने अपने अंदर के डर को अपनी मुस्कुराहट से छुपाने की कोशिश की।
बियॉन्से की कंपनी पार्कवुड ने बाद में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की। इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, "आज रात ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में एक टैक्निकल प्रॉब्लम के कारण उड़ने वाली कार झुक गई। उन्हें तुरंत नीचे उतारा गया और कोई घायल नहीं हुआ। शो बिना किसी हादसे के जारी रहा।"
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड से बस 16 रन दूर अभिषेक शर्मा, कोहली-केएल राहुल वाले एलीट क्लब में एंट्री तय?
मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा आज, 340 करोड़ के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला
इस्तीफे की मांग पर विपक्ष अडिग, सरकार ने दी चर्चा की चुनौती
शास्त्री की ड्रीम वनडे XI में एंडरसन और जहीर को नहीं मिली जगह, कप्तानी पर भी बड़ा फैसला
अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, तेहरान ने दी बड़े हमले की धमकी
हुमा कुरैशी जंतर-मंतर पहुंचीं, इमरान हाशमी ने मुंबई में किया मार्च; छात्र आंदोलन को मिला सितारों का साथ
पेपर लीक विवाद में नया मोड़, फास्ट ट्रैक कोर्ट पर विपक्ष ने उठाए सवाल