प्रदेश के पहाड़ी कोरवा बसाहटों में पहुंच रही मूलभूत सुविधाएं
रायपर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने व उन्हें बेहतर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने शासन-प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इन्हें पीएम जनमन योजना के तहत बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है। राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की बस्तियों और पीवीटीजी परिवारों तक योजनाओं को पहुंचने के उद्देश्य से योजना संचालित किए जा रहे है। जिसका सुखद और सकारात्मक परिणाम मिल रहा है।
इसके साथ ही समुदाय के लोगों स्वास्थ्य, शिक्षा और सफाई के प्रति जागरूक को किया जा रहा। इसी कड़ी में आज जशपुर जिला के मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरसीली बसाहट किंदरा पाठ में पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर चर्चा किया गया। सोनक्यारी के शिक्षक कुलवंत द्वारा समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर चर्चा करते हुए सभी को स्वास्थ्य, शिक्षा और सफाई के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी गई। जिले में यह सिलसिला लगातार जारी है विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को जागरूक करने के साथ योजनाओं से लाभन्वित किया जा रहा।
बिहार चुनाव में खर्च के मामले में बीजेपी आगे, कांग्रेस से चार गुना ज्यादा खर्च
झाक मठ के मठाधीश महंत पारसनाथ का शव पानी के कुंड में तैरता मिला
CM मोहन यादव बोले- “MP में गैस की कोई किल्लत नहीं, राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं”
धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में प्रिंसिपल को हाई कोर्ट से राहत नहीं, केस चलेगा
बीच मंडप से दूल्हे को पुलिस ने उठाया, थाने पहुंची दुल्हन बोली- “जेल में ही फेरे करा दो”
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, CM ने 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए
भोपाल में LPG वितरण पर नई SOP जारी, होटल संचालकों को लकड़ी-कोयला जलाने की अनुमति