गाजियाबाद में मतगणना स्थल के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी
गाजियाबाद । चार जून को हापुड़ रोड स्थित गोविंदपुरम अनाज मंडी में मतगणना के दिन कविनगर थानाक्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी ने मतगणना के चलते धारा 144 लगाने का आदेश जारी किया है। इसके तहत मतगणना स्थल के 100 मीटर के दायरे में लाउडस्पीकर का प्रयोग भी प्रतिबंधित किया गया है। धारा 144 का आदेश पांच जून की आधी रात तक लागू रहेगा। चार जून के लिए पुलिस ने 17 बिंदुओं पर यह गाइडलाइन जारी की है। पुलिस की गाइडलाइन के प्रमुख बिंदु यह हैं। मतगणना के चलते थाना कविनगर क्षेत्र को नो ड्रोन जोन/अस्थायी रेड जोन घोषित किया गया है। मतगणना में मीडियाकर्मी या अन्य व्यक्ति एवं संगठन को प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन से फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करनी है तो कविनगर थाने में ड्रोन एवं ड्रोन ऑपरेटर की जानकारी देनी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव