भारत और आर्मेनिया की दोस्ती देख भड़का अजरबैजान, दी धमकी
बाकू। आर्मेनिया-भारत एक दूसरे करीब आ रहे हैं क्योंकि भारत आर्मेनिया को हथियारों की सप्लाई कर रहा है। इस बढ़ती दोस्ती को देखकर आर्मेनिया का कट्टर दुश्मन अजरबैजान बौखलागया है। अजरबैजान पाकिस्तान का अचछा दोस्त है, वह कश्मीर के मुद्दे पर उसका साथ देता रहा है। अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने कहा कि फ्रांस, भारत और ग्रीस की ओर से आर्मेनिया को हथियार दिए जा रहे हैं जो अजरबैजान के खिलाफ है।
अजरबैजान के राष्ट्रपति अलीयेव ने कहा कि जब फ्रांस, भारत और ग्रीस आर्मेनिया को हमारे खिलाफ हथियारों की सप्लाई करेंगे तो हम चुपचाप नहीं बैठ सकते। उन्होंने कहा कि ऐसा करके वह हमें साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। हम इसे खामोश रहकर नहीं देख सकते। आर्मेनिया और भारत के संबंध पिछले कुछ सालों में मजबूत की ओर बढ़े हैं। आर्मेनिया ने हाल ही में भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने की इच्छा जताई थी। आर्मेनिया के श्रम मंत्री ने एक साक्षात्कार में कहा था कि मुझे लगता है कि भारत के साथ हमारे संबंध इतने परिपक्व हैं कि इन्हें रणनीतिक साझेदारी के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।
पिछले साल एक रिपोर्ट में कहा गया था कि फ्रांस भी आर्मेनिया को हथियार सप्लाई करेगा। इस पर अजरबैजान के राष्ट्रपति ने कहा था कि आर्मेनिया को सैन्य सहायता भेजने का उसका निर्णय दक्षिण काकेशस में हिंसक शत्रुता को बढ़ावा दे सकता है। एक बार फिर अजरबैजान के राष्ट्रपति अलीयेव ने धमकी दी है। उन्होंने आर्मेनियाई सरकार और उसकी मदद कर रहे पक्षों को साफ शब्दों में कहा है कि अगर हमें अपने लिए कोई गंभीर खतरा दिखता है तो हम सख्त कदम उठाएंगे।
भारत के अजरबैजान और आर्मेनिया दोनों के साथ राजनयिक संबंध हैं। मध्य एशिया और ईरान के रास्ते रूस और यूरोप तक जाने के लिए यह भौगोलिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। 2022 में भारत ने आर्मेनिया को 250 मिलियन डॉलर के पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर, एंटी टैंक हथियार और गोला बारूद देने का सौदा किया था। यह भारत की ओर से पिनाका का पहला निर्यात था। आर्मेनिया कश्मीर को लेकर भारत के पक्ष का समर्थन करता है।
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा