हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला: मिसाइल कमांडर मुहम्मद अली इस्माइल की मौत
इजरायल बुरी तरह हिजबुल्लाह पर टूट पड़ा है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने यूएन में कसम खाई कि वे हिजबुल्लाह संगठन को खत्म करके ही दम लेंगे। इसी बीच हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल के हमले लगातार हमले जारी हैं। दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह की मिसाइल यूनिट के कमांडर मुहम्मद अली इस्माइल और उनके डिप्टी हुसैन अहमद इस्माइल को इजरायल ने हवाई हमले में मार गिराया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर हैवी गाइडेड बम गिराए
शुक्रवार देर शाम बेरुत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर इजराइल ने हवाई हमला किया था। लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित हिजबुल्ला के मुख्यालय पर हैवी गाइडेड बम से किए इस हमले में तेज आवाज से बेरूत हिल गया और हिजबुल्ला का हेडक्वार्टर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। हमले के बाद मुख्यालय से आग की लपटें उठने लगीं। पूरा हेडक्वार्टर धू धू करके जलने लगा। धुआं पूरे आसमान पर छा गया।
इजरायल ने ईरान और हमास को भी धमकाया
दरअसल, इजरायल ने हिजबुल्ला प्रमुख नसरुल्ला को निशाना बनाने के लिए यह वायुसेना का हमला किया था। हमले में कितने लोग मारे गए, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। उधर, यूएन में इजरायली पीएम नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया कि वे हिजबुल्लाह को खत्म करके ही दम लेंगे। साथ ही नेतन्याहू ने ईरान को भी नसीहत दे डाली और कहा कि वह किसी मुगालते में न रहे। उसका हर हिस्सा इजरायल की पहुंच में है। साथ ही हमास से समर्पण करने के लिए भी कहा।
T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’
डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य