एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक लगायी
वैलिंगटन । इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच में हैट्रिक लगाने के साथ ही एक नया रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ ही एटकिंसन इंग्लैंड की और से हैट्रिक लगाने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। वहीं बेसिन रिजर्व में यह पहली बार है जब किसी गेंदबाज ने टेस्ट में हैट्रिक लगायी है। एटकिंसन ने 31 रन देकर 4 विकेट लिए।
एटकिंसन ने 34वें ओवर में नाथन स्मिथ, मैट हेनरी और टिम साउदी को लगातार गेंदों पर आउट किया। उनकी शानदार गेंदबाजी के बल पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड की टीम को पहली पारी को केवल 125 रनों पर ही आउट कर दिया। वहीं इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स ने भी चार विकेट लिए जबकि क्रिस वोक्स और स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली।
इसके बाद जैकब बेथेल 96 और बेन डकेट के 92 रनों की सहायता से से इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 378 रन बनाकर 533 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली!
दिन का खेल खत्म होते समय जो रूट 73 और कप्तान बेन स्टोक्स 35 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। रूट ने इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही टेस्ट में सौवीं बार 50 या उससे अधिक रन बनाये। ऐसा रिकार्ड बनाने वाले वह चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, जैक्स कैलिस और रिकी पोंटिंग ने इतने अधिक अर्धशतक लगाये थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल