राज्यसभा नहीं जाएंगे अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की अटकलों पर पार्टी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने साफ शब्दों में कहा कि केजरीवाल राज्यसभा नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया में इस तरह की खबरें गलत हैं और अरविंद केजरीवाल किसी एक पद या सीट तक सीमित नहीं हैं।
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, की पहले मीडिया सूत्र कह रहे थे कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे, अब कहा जा रहा है कि वह राज्यसभा जाएंगे। ये दोनों ही अटकलें गलत हैं। अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं, और उनकी भूमिका सिर्फ एक सीट तक सीमित नहीं हो सकती।
हाल ही में आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के पंजाब उपचुनाव लड़ने की खबरों के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि उनकी जगह अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। इस चर्चा को तब और बल मिला जब दिल्ली में सत्ता गंवाने और अपनी सीट हारने के बाद केजरीवाल के भविष्य की राजनीति पर अटकलें तेज हो गईं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जाते, तो यह आप के लिए एक नई रणनीति हो सकती थी। इससे केजरीवाल संसद में सरकार को घेरने का एक नया मंच हासिल कर सकते थे। हालांकि, पार्टी की प्रतिक्रिया से साफ हो गया है कि वह सड़क की राजनीति और संगठनात्मक नेतृत्व को ही प्राथमिकता दे रहे हैं।
केजरीवाल के राज्यसभा में नहीं जाने की घोषणा से यह भी साफ होता है कि वह अभी भी दिल्ली और राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय बने रहेंगे। आप इस समय दिल्ली, पंजाब और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी है। पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भी रणनीति बना रही है, जिसमें केजरीवाल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला