लाचेन में भूस्खलन की चपेट में आया सेना का कैंप, तीन जवान शहीद
सिक्किम: सिक्किम के लाचेन में सेना के एक शिविर में भूस्खलन होने से तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई है. जबकि छह सैनिक अभी भी लापता हैं. सोमवार को एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि लापता सैनिकों के लिए बचाव अभियान जारी है. बचाव दल बेहद चुनौतीपूर्ण इलाके और प्रतिकूल मौसम की स्थिति में लगातार काम कर रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि मंगन जिले के लाचेन नगर में भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन रविवार शाम करीब सात बजे हुआ.
इस भयावह भूस्खलन ने आर्मी कैंप को अपनी चपेट में ले लिया. भूस्खलन के बाद भारतीय सेना ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. अब तक चार लोगों को मामूली चोटों के साथ बचा लिया गया है. जबकि तीन बहादुर सैनिक – हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखाड़ा इस आपदा में शहीद हो गए. बयान के अनुसार, तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं, रेस्क्यू ऑपरेश जारी है.
सेना के आधिकारिक बयान में क्या कहा?
भारतीय सेना ने इस आपदा में जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है. सेना के आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘भारतीय सेना इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले बहादुरों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है. इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.’ इसमें कहा गया है कि भारतीय सेना अपने सभी कर्मियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ है, प्रकृति के प्रकोप के बावजूद भी अपनी अडिग भावना और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रदर्शन करती है. भारतीय सेना ने प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए अद्वितीय प्रतिबद्धता और लचीलेपन का प्रदर्शन करते हुए तुरंत बचाव अभियान शुरू किया.
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
दीवार फांदकर भागा, 3 महीने तक रहा फरार... अब पुलिस ने दबोचा 'बस्तर का नटवरलाल'
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड