राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन शुरू
नई दिल्ली। मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RMLH) में जूनियर रेजिडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस शुरू हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 5 जून 2024 तक जारी रहेगी। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित पते पर जमा किया जा सकता है। आवेदन से पहले अभ्यर्थी इस भर्ती लिए पात्रता एवं मापदंड की जानकारी अवश्य चेक कर लें।
कहां जमा करना होगा होगा
उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन पत्र ऑफलाइन माध्यम से 5 जून दोपहर 3 बजे तक जमा करना होगा। फॉर्म "सेंट्रल डायरी और डिस्पैच सेक्शन, गेट नंबर 3 के पास, एबीवीआईएमएस और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली-110001" के पते पर जमा करना होगा। आवेदन के साथ ही अभ्यर्थियों को NEFT/ RTGS के माध्यम से शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन शुल्क अनरिजर्व एवं ओबीसी वर्ग के लिए 800 रुपये जमा करना होगा। ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का संबंधित डिसिप्लिन में एमीबीएस उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 5 जून 2024 के अनुसार की जाएगी।
7 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 28 जून को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर करवाया जाएगा। एग्जाम सपन्न होने के 3 दिनों के अंदर अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद