पंकज उधास को याद कर भावुक हुईं अनुराधा पौडवाल
मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 26 फरवरी को निधन हो गया था। पंकज के अंतिम संस्कार के बाद मंगलवार, 2 मार्च को मुंबई में उनके लिए प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित की गई थी। इस दौरान कार्यक्रम में गायिका अनुराधा पौडवाल समेत इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे और उनके चाहने वाले शामिल हुए थे। हाल ही में अनुराधा पौडवाल ने पंकज उधास को याद किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।पंकज उधास के साथ अनुराधा पौडवाल ने माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना स्टारर 'दयावान' (1988) का गाना 'आज फिर तुमपे' और माधुरी दीक्षित और नितीश भारद्वाज अभिनीत 'संगीत' (1992) का 'जो गीत नहीं जन्मा' जैसे हिट गाने गानों के अलावा आशियाना एल्बम में भी काम किया था। उन्होंने उन दिनों को याद कर पंकज उधास को याद किया है। इसके अलावा दोनों ने साथ में मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई पूरी की थी। दोनों एक ही बैच में थे।अनुराधा पौडवाल ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास को याद करते हुए कहा, 'पंकजी एक अच्छे दोस्त और कॉलेज में बैचमेट थे। हमने लगभग एक ही समय में इंडस्ट्री में कदम रखा था, जो इसे और भी खास बनाता है। वह बेहद विनम्र के साथ और मीठा बोलने वाले थे। वह सभी के एक बहुत ही पसंदीदा कलाकार थे। मैं बहुत ही भाग्यशाली थी कि मैंने उनके साथ इतने सारे गीत गाए हैं, जो बहुत ही लोकप्रिय भी हुए। संगीत की दुनिया में होने के चलते उन्हें हमेशा बहुत याद किया जाएगा।'
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल