आंध्रप्रदेश :TDP का अध्यक्ष पी श्रीनिवास राव को किया नियुक्त
पी श्रीनिवास राव यादव को टीडीपी का आंध्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। टीडीपी सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कृषि मंत्री के अत्चनायडू की जगह गजुवाका विधायक पी श्रीनिवास राव यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।चंद्रबाबू नायडू ने विश्वास जताते हुए कहा कि विशाखापट्टनम टीडीपी संसदीय दल के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके पी श्रीनिवास नई जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएंगे। एन चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है।
24वें मुख्यमंत्री बने चंद्रबाबू नायडू
वहीं लोकसभा चुनाव में आंध्रप्रदेश में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया और यहां NDA की सरकार बन गई है। चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उन्होंने राज्य में चौथी बार कमान संभाली है। बता दें कि वो आंध्र प्रदेश में पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनाया गया है।चंद्रबाबू नायडू के साथ जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। वहीं शपथ लेने के बाद उन्होंने चंद्रबाबू नायडू के पैर भी छुए। इस बार नई सरकार में सीएम और डिप्टी सीएम समेत 25 सदस्य हैं। इनमें TDP के 20, जनसेना के 3 और भाजपा के एक मंत्री शामिल हैं।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा