Gorakhpur Link Expressway पर सुरक्षा का अभेद्य किला
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सुरक्षा के लिहाज से एक्सप्रेस-वे को जोन और सेक्टर में बांटते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल से लेकर लिंक एक्सप्रेस-वे के हर कट, अंडरपास और गांवों तक सुरक्षा का घेरा फैला दिया गया है।गुरुवार को एसएसपी ने सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया।
एसएसपी राज करन नय्यर ने गुरुवार शाम भगवानपुर टोल प्लाजा के पास अधिकारियों की मीटिंग कर अंतिम रूप से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एक्सप्रेस-वे को सुरक्षा के लिहाज से जोन और सेक्टर में बांटा गया है, प्रत्येक जोन का प्रभारी एडिशनल एसपी को बताया गया है जबकि सीओ स्तर के अधिकारी मोबाइल टीम बनाकर लगातार भ्रमणशील रहेंगे।कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए पांच एएसपी,15 सीओ,30 इंस्पेक्टर,100 दारोगा,550 सिपाही,फायर ब्रिगेड की टीमें,ट्रैफिक पुलिस व इंटेलिजेंस यूनिट की ड्यूटी लगाई गई है।सुबह नौ बजे ही पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हो जाएंगे।
हाईवे पर रुक जाएगा आवागमन, गांवों पर कड़ी नजर
सीएम योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। इस दौरान लिंक एक्सप्रेस-वे के नीचे से गुजरने वाली सभी सड़कों पर आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। एक्सप्रेसवे से सटे गांव, कट, ओवरब्रिज और सर्विस लेन पर विशेष निगरानी के लिए अलग-अलग प्वाइंट पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल एक्शन लेने की हिदायत दी गई है।
स्वागत को लेकर भी तैयारियां पूरी,रूट पर उत्सवी माहौल
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे के 15 प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया गया है जहां भव्य स्वागत की तैयारी है। इनमें तीन स्थानों पर जनप्रतिनिधि स्वयं मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। झंडे, फूल-मालाएं और ढोल-नगाड़ों की तैयारियों ने पूरे माहौल को उत्सवी बना दिया है।
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते