अमित शाह ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम, उत्तर प्रदेश और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात कर तीनों राज्यों में बाढ़ और भारी बारिश के कारण उपजी स्थिति का जायजा लिया। साथ ही केंद्र की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। सूत्रों ने बताया कि शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शर्मा ने मौजूदा स्थिति और अब तक उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की। केंद्रीय गृह मंत्री ने दोनों राज्यों में भारी बारिश के बाद नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण पैदा हुई स्थिति का जायजा लिया। शाह ने तीनों मुख्यमंत्रियों को स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। बता दें, असम में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 109 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य के कछार, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलपाड़ा, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, करीमगंज, माजुली, मोरीगांव, नागांव, नलबाड़ी और शिवसागर जिलों में 5,97,600 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में लगभग 1,500 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और बारिश से संबंधित घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
अवैध प्रवासियों पर अमेरिका सख्त, देश छोड़ने पर मिलेगा 2600 डॉलर बोनस
दुर्ग में कैनाल रोड परियोजना के खिलाफ जोरदार विरोध
पाकिस्तान की आर्थिक हालत बदतर, गरीबी में लगातार इजाफा
नीतीश कुमार के इशारों से खुला राज, कौन होगा अगला CM?
Chhattisgarh विधानसभा पहुंचे सरेंडर नक्सली, बना चर्चा का विषय
इजराइल की ईरान को सख्त चेतावनी, “खतरा बने तो नहीं बख्शेंगे”
Indian Premier League 2026 से पहले Anil Kumble का बड़ा बयान
ऊर्जा और खनिज संसाधनों के वैश्विक समीकरण पर पड़ सकता है बड़ा असर
Indian Premier League 2026 से पहले टीमों की बढ़ी चिंता, 6 स्टार खिलाड़ी अभी भी रिहैब में