ऑस्ट्रेलिया में समुद्र किनारे मिला एलियन जैसा जीव
सिडनी । हाल ही में आस्ट्रेलिया में समुद्र किनारे एक ऐसे जीव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लोग ‘एलियन’ जैसा जीव करार दे रहे हैं। इसे एक महिला ने देखा जो, पर्थ के बीच पर टहलने गई थी। शुरुआत में उसे लगा कि ये कोई बड़ी घास है, लेकिन बाद में सच्चाई जान उसके होश उड़ गए।
महिला ने इस जीव की तस्वीरें शेयर की। उसने बताया कि जब वह समुद्र तट पर टहल रही थी, तब उसे कुछ ऐसा मिला जिसे वह नहीं पहचान पाई। रेत से मोटी सफेद रबड़ जैसी लड़ियां उभरी हुई थीं, जो जेलीफ़िश टेंटेकल्स या किसी ‘अन्य-स्थलीय’ चीज़ की तरह लग रही थी, जो पूरे समुद्र तट पर बिखरी हुई थी। इसे पर्थ से कुछ दूरी पर स्थित लेज प्वाइंट में समुद्र तट पर पाया गया। कुछ रेशे गुच्छों में तो कुछ एकल रेशे थे, जो रेत से बाहर दिख रहे थे। महिला ने रेडिट पर पूछा है कि मेरे बच्चे और मैं उत्सुक हैं, क्या कोई जानता है कि यह क्या है? मुझे तो यह कोई एलियन जैसा जीव दिख रहा है।
हालांकि, महिला के पोस्ट पर कई लोगों ने अपने-अपने जवाब दिए। इनमें से कई लोगों ने सही अनुमान लगाए और कुछ ने मज़ाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा कि पिछले शुक्रवार के तूफान में भूमध्य सागर से बहकर आ गया होगा तो दूसरे ने इसकी तुलना नूडल से कर दी। एक यूजर ने लिखा कि ये पेड़ की जड़ों की तरह दिखते हैं। क्या आस-पास पौधे हैं? शायद तूफ़ान में रेत बह गई हो? तो एक अन्य ने कहा कि ये समुद्री घास हो सकती है। जबकि, एक शख्स ने कहा कि यह मृत समुद्री शैवाल हो सकता है जो किनारे पर बहकर आ गया है और सूरज के संपर्क में आने के कारण अपना रंग खो चुका है।
महिला ने बताया, ‘इसे देखने के बाद से ही मैं इसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही हूं। इसके लिए मैंने बहुत सारी गूगल इमेज खोजे और इनमें से कुछ उत्तरों के बाद, मैं इस निष्कर्ष पर पहुंची हूं कि यह संभवतः एक समुद्री शैवाल है जिसे धूप में ब्लीच किया गया है, क्योंकि यह पानी के नीचे नहीं है। हालांकि, इस जीव की सच्चाई से जुड़ा रहस्य अब भी अनसुलझा है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में आए दिन अजगर के शिकार से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन कई बार वहां समुद्र तट पर ऐसी अजीब चीजें भी दिखाई दे जाती हैं, जिनके बारे में जानकर हैरत होती है।
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला