पाकिस्तान के लिए चेतावनी, अख्तर ने फाइनल से पहले दी अहम नसीहत
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान की टीमें पहली बार एशिया कप के फाइनल में एक दूसरे का सामना करेंगी। दोनों टीमों के बीच इससे पहले मौजूदा टूर्नामेंट में दो बार भिड़ंत हुई है जहां दोनों ही बार भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को मात दी है। इसमें कोई शक नहीं है कि खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी, लेकिन पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी टीम को बताया है कि भारत के खिलाफ किस रणनीति पर आगे बढ़ें।
बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर चार चरण के मैच में हराकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। पाकिस्तान का प्रदर्शन बल्लेबाजी में खराब रहा है, लेकिन टीम गेंदबाजों के दम पर फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। अख्तर भारतीय टीम के दबदबे से पूरी तरह अवगत हैं, इसलिए उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से अपनी मानसिकता बदलने और भारत का दबदबा खत्म करने कहा है।
अख्तर ने खिलाड़ियों से मानसिकता बदलने कहा
अख्तर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, इस मानसिकता से बाहर निकलो उनके दबदबे को किनारे रखो। बस उनके दबदबे को तोड़ दो। बस इसी मानसिकता के साथ खेलो जो तुमने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में दिखाई थी। तुम्हें इसी तरह की मानसिकता की जरूरत है। तुम्हें 20 ओवर गेंदबाजी करने की जरूरत नहीं है, तुम्हें बस विकेट लेने की जरूरत है।
'पाकिस्तान अभिषेक पर ध्यान केंद्रित करे'
अख्तर चाहते हैं कि पाकिस्तान अभिषेक शर्मा पर ध्यान केंद्रित करें जो टूर्नामेंट में शानदार लय में दिख रहे हैं। अख्तर का मानना है कि अगर अभिषेक जल्दी आउट हो गए तो पाकिस्तान फाइनल मैच में अपना दबदबा बना सकता है। उन्होंने कहा, मेरी बात याद रखो अगर अभिषेक शर्मा पहले दो ओवरों में आउट हो गए तो टीम मुश्किल में पड़ जाएगी। उन्हें जो शुरुआत मिल रही है, अगर अभिषेक जल्दी आउट हो गए तो उन्हें संघर्ष करना पड़ेगा। ऐसा नहीं है कि अभिषेक गेंद को मिसटाइम नहीं करेंगे। वो ऐसा करेंगे आपको बस पूरी कोशिश करनी होगी। अगर आप डटकर खेलते हैं तो भारत को अहसास होगा कि हमें रन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
अख्तर ने कहा, मैं गौतम गंभीर को जानता हूं। वो अपनी टीम से कहते हैं कि तुम्हें पाकिस्तान के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। पाकिस्तान सबसे खराब क्रिकेट खेलेगा, वो सबसे खराब टीम चुनेगा, लेकिन जैसे ही वो फाइनल में पहुंचेगा वो सबसे बेहतरीन क्रिकेट खेलेगा और फाइनल जीतेगा। ऐसा हमारे साथ कई बार हुआ है।
रायपुर के काजी आरिफ अली को वक्फ बोर्ड ने किया बर्खास्त
सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा
Katni में नकली बीड़ी-सिगरेट का बड़ा खुलासा, छापे में भारी स्टॉक जब्त
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी
Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, चीनी CCTV और AI प्लेटफॉर्म पर उठाए सवाल
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप
कोरोना का नया वैरिएंट ‘सिकाडा’, 23 देशों में फैलाव