एयरटेल ने गूगल क्लाउड से साझेदारी की
नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को क्लाउड समाधान उपलब्ध कराने के लिए गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी की है। सोमवार को संयुक्त बयान में कहा गया है कि दीर्घकालिक साझेदारी के तहत फास्ट-ट्रैक क्लाउड अपनाने के लिए गूगल क्लाउड से क्लाउड समाधान की पेशकश करेगा। दोनों कंपनियां उद्योग-अग्रणी एआई/एमएल समाधान विकसित करने के लिए संपर्क तथा एआई प्रौद्योगिकी की अनूठी ताकत को एक साथ लाएंगी, जिसे एयरटेल अपने बड़े डेटा सेट पर प्रशिक्षित करेगा। भारती एयरटेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी करके खुश हैं और सरकार, उद्यमों तथा उभरते व्यवसायों के लिए सुरक्षित व स्केलेबल क्लाउड समाधानों के साथ इस बाजार के अवसर का संयुक्त रूप से दोहन करेंगे। दूरसंचार कंपनी ने पुणे में प्रबंधित सेवा केंद्र स्थापित किया है। इसमें 300 से अधिक विशेषज्ञों हैं जिन्हें वहां गूगल क्लाउड और डिजिटल सेवाओं दोनों में प्रशिक्षित किया जाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अब हाईकोर्ट करेगा पूरी सुनवाई