'आफ्टर वी फेल' स्टार चांस पेर्डोमो का 27 साल की उम्र में हुआ निधन
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चांस पेर्डोमो अब नहीं रहे। महज 27 साल की उम्र में अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 30 मार्च को अभिनेता की एक बाइक एक्सीडेंट में जान गई। अभिनेता के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा धक्का लगा है। फैंस भी अपने फेवरेट स्टार के खोने का गम मना रहे हैं।
नहीं रहे जेन वी स्टार
हॉलीवुड एक्टर चांस के प्रचारक ने एक बयान के जरिए इसकी पुष्टि की। वैरायटी को दिए बयान में प्रवक्ता ने कहा, "भारी मन से साझा करना पड़ रहा है कि एक बाइक एक्सीडेंट में चांस पेर्डोमो का असामयिक निधन हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि कोई और शख्स इसमें शामिल नहीं था। कला के प्रति उनका जुनून और जिंदगी के प्रति उनकी भूख से हर वह शख्स वाकिफ था, जो उन्हें जानते थे।"
चांस के निधन से टूटा परिवार
स्टेटमेंट में आगे कहा गया, "उनकी गर्मजोशी उन लोगों में बनी रहेगी, जिन्हें वह सबसे ज्यादा प्यार करते थे। हम अनुरोध करते हैं कि पर, कृपया परिवार की गोपनीयता की इच्छा का सम्मान करें क्योंकि वे अपने प्यारे बेटे और भाई के खोने का शोक मना रहे हैं।" फिलहाल, एक्सीडेंट कहां और कब हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस अभिनेता के निधन से सदमे में हैं।
19 की उम्र में इंडस्ट्री में रखा था कदम
चांस ने अपने करियर की शुरुआत कम उम्र में शुरू की थी। साल 2016 में उन्होंने शॉर्ट फिल्म लॉन्गफील्ड ड्राइव से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। हालांकि, उन्हें पॉपुलैरिटी आफ्टर वी फेल से मिली। वह इस फिल्म के दो और पार्ट का हिस्सा रहे।
फिल्मों के अलावा चांस ने टीवी शोज में भी अपनी अहम भूमिका निभाई। हेट्टी फेदर, किल्ड बाय माय डैड, चिलिंग एडवेंचर ऑफ सबरीना और जेन वी जैसे टीवी शोज से वह इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार बन गए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप