यूएई के बाद.....अब चीन में भयावह बाढ़ का खतरा
बीजिंग। यूएई और ओमान सहित कुछ खाड़ी देशों ने बीते हफ्ते भारी बारिश और बाढ़ का सामना किया है। दुनिया के प्रमुख शहरों में शुमार दुबई में एक दिन में ही एक साल के बराबर बारिश हुई, जिससे जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। यूएई के बाद चीन भी भारी बारिश और बाढ़ का सामना कर रहा है। दक्षिणी चीन में भूस्खलन के बाद और ज्यादा भीषण बाढ़ का अंदेशा है। चीन की ये बाढ़ कितनी भयावह है, कि करीब 12 करोड़ लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। इस बारिश के बाद इलाके की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और इसके 19 फीट तक बढ़ने की संभावना है।
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन से सामने आई तस्वीरों में सड़कों और शहरों में पानी भरा हुआ दिख दे रहा है। हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। हांगकांग के पास 127 मिलियन लोगों की आबादी वाले गुआंगडोंग क्षेत्र में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। मौसम में तजी से आए बदलाव के बाद चीन के राष्ट्रीय मौसम कार्यालय ने निवासियों को सोमवार और मंगलवार को बड़े तूफान की चेतावनी जारी की है, जिससे बाढ़ भयावह रूप ले सकती है।
चीन के मौसम विभाग केंद्र ने कहा है कि कि बेई नदी बेसिन में ग्वांगडोंग से होकर गुजरने वाले तीन स्थान भारी बारिश के प्रभाव के चलते सदी में एक बार देखी जाने वाली बाढ़ का सामना करने वाले है। बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से 19 फीट ऊपर तक बढ़ने की संभावना है। जल बेसिन के अन्य हिस्सों में ऐसी बाढ़ आने की आशंका है जो हर 50 साल में केवल एक बार देखी जाती है। बेई नदी पर लगे चेतावनी गेजों ने शनिवार को बीस अलग-अलग निगरानी बिंदुओं पर अलार्म बजाया।
बारिश में फंसे नागरिकों की मदद के लिए बचावकर्मी उतरे हुए हैं। राहतकर्मियों ने देश के दक्षिण पूर्व प्रांत से 80,000 से अधिक लोगों को रेस्कयू किया है। बारिश के चलते इलाके के सभी सैकड़ों स्कूलों को बंद कर दिया गया है और दस लाख से अधिक घरों में बिजली नहीं है। बारिश और बाढ़ से गुआंगजो, गुआंग्डोंग, शोगुआ सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। रविवार तक शाओगुआ में अप्रैल में लगभग 600 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जबकि पिछले साल 400 मिमी से कुछ अधिक बारिश हुई थी।
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला