अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू
अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म शैतान को लेकर चर्चा में हैं। हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अपने टीजर रिलीज के बाद से ही शैतान चर्चा में हैं। वहीं, फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों में इसे लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है। 8 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। एडवांस बुकिंग में फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, जिससे मेकर्स को फर्स्ट डे बड़ी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि 'शैतान' गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है, जिसमें आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की एडवांस बुकिंग में पहले दिन के लिए 28000 टिकट बेचे गए हैं, जिससे 66 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ है, जिसके अभी और बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, देशभर में इस फिल्म को 4554 शो मिले हैं।
फिल्म में दर्शकों का उत्साह और बढ़ने के लिए मेकर्स ने अभिनीत बहुप्रतीक्षित हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया। दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक 'ऐसा मैं शैतान' भी रिलीज कर दिया है, जिसको दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
मेकर्स का दावा है कि शैतान अब तक की देखी गई सबसे डरावनी फिल्मों में से एक है। फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। चर्चा ये भी है कि अगर शैतान बॉक्स ऑफिस पर सफल होती है तो इसके बाद कई और डरावनी फिल्मों के लिए रास्ता खुल सकता है।
शैतान के बाद इस साल अजय देवगन की 5 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसमें रोहित शेट्टी स्टारर 'सिंघम अगेन 'औरो में कहा दम था' और 'रेड 2' जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। देखना दिलचस्प होगा कि 'शैतान' को दर्शक कितना पसंद करते हैं।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल