खाद्य तेलों में मिलावट, असुरक्षित पाए गए नमूने
फिरोजाबाद, सहायक आयुक्त (खाद्य) चन्दन पाण्डेय द्वारा चलाए गए खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान के दौरान कई खाद्य तेलों के नमूने लिए थे जो जांच में असुरक्षित पाए गए हैं। इन नमूनों की जांच में मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्व पाए गए, जिनसे गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है।
दिवाली के त्योहार के मौके पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच हेतु 26 अक्टूबर 2024 को सुहाग नगर, फिरोजाबाद में तेल विक्रेता राजेश कुमार से रिफाइन्ड सोयाबीन का नमूना लिया गया, जिसमें रैन्सिडिटी और एसिड वैल्यू अधिक पाई गई। यह नमूना असुरक्षित पाया गया और लगभग 198 लीटर खाद्य तेल को सीज किया गया।
इसी तरह सुहाग नगर में दीपक गुप्ता से रिफाइन्ड सोयाबीन ऑयल और सरसों के तेल का नमूना लिया गया, जिसमें बटर यलो रंग (प्रतिबंधित) पाया गया। दोनों नमूने असुरक्षित पाए गए और 52,000 रुपये का खाद्य तेल सीज किया गया।
इसके अलावा, कठफोरी सिरसागंज में काजू का नमूना भी असुरक्षित पाया गया। 27 अक्टूबर 2024 को शिकोहाबाद में शिवम गुप्ता से लिया गया सरसों का तेल नमूना अधोमानक पाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चन्दन पाण्डेय ने बताया कि जनपद में खाद्य तेलों में मिलावट की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है, जिससे अल्सर जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं। इसके चलते, खाद्य तेल की आपूर्ति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और मिलावटी तेल विक्रेताओं के खिलाफ गोपनीय टीम गठित कर कार्यवाही की जाएगी।
जिन कारोबारियों के नमूने असुरक्षित पाए गए हैं, उनके लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया चल रही है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जिसमें आजीवन कारावास और 10 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
किसानों की समृद्धि को बताया राष्ट्र की ताकत, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा बयान
सुप्रीम कोर्ट ने लिया नाबालिग लड़की की सुरक्षा का संज्ञान, कहा- मामले को गंभीरता से लें
अंतरिक्ष सम्मेलन में गूंजा PM मोदी का संदेश, बोले- संघर्ष नहीं सहयोग से आगे बढ़ेगी दुनिया
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त: ममता बनर्जी सभा कर सकती हैं, जुलूस की अनुमति नहीं