देवेंद्र फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे
3 दिन पहले सीएम ने उद्धव से मुलाकात की थी
मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) नेता और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने शनिवार शाम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, दोनों अलग-अलग कार्यक्रम के लिए 3 घंटे मुंबई के सोफिटेल होटल में थे। इस दौरान दोनों की करीब 1 घंटे तक बातचीत हुई।
हालांकि, दोनों नेताओं ने किसी भी मीटिंग से इनकार किया है। सीएम ऑफिस के अनुसार मुख्यमंत्री होटल में मौजूद थे, लेकिन आदित्य ठाकरे से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई। सीएम किसी और कार्यक्रम के लिए होटल में आए थे, जबकि आदित्य डिनर के लिए अपने दोस्तों के साथ होटल में मौजूद थे। इससे पहले 17 जुलाई को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले थे। यह मुलाकात विधान परिषद अध्यक्ष राम शिंदे के कमरे में हुई थी। करीब आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में वर्ली विधायक आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। दरअसल, यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब देवेंद्र फडणवीस ने 16 जुलाई को विधान परिषद में हल्के-फुल्के अंदाज में उद्धव ठाकरे को साथ आने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने उद्धव ठाकरे से कहा था- भाजपा उनके साथ विपक्ष में शामिल होने की संभावना नहीं रखती, लेकिन वह सत्ता पक्ष में आ सकते हैं।
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
विधानसभा में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, इंदौर दूषित पानी पर चर्चा की मांग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान
अपने 3 बच्चों की हत्या कर 18 साल बाद जेल से छूटा, बहन की हत्या की और फिर खुद कर ली आत्महत्या
पुलिस कस्टडी में मौत का मामला, थाना प्रभारी सहित 2 आरक्षक निलंबित, परिजनों ने किया चक्काजाम