एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा.....
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को लेकर बीते दिनों खबर थी कि वह मार्च में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो से शादी करने वाली हैं।
ये कपल 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब अभिनेत्री ने अपनी शादी की खबरों पर खुलकर बात की है। इतना ही नहीं उन्होंने मैथियास बो के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की।
मैथियास बो को बताया राजकुमार
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने दिए इंटरव्यू में मैथियास बो संग अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा है, "ईमानदारी से कहूं तो, मेरी डेटिंग लाइफ कोई तड़क-भड़क वाली नहीं रही है। कई अन्य लोगों की तरह मुझे भी राजकुमार तक पहुंचने से पहले मुझे कई मेंढकों को चूमना पड़ा।
उससे मिलने से पहले, मेरा मानना था कि केवल एक मैच्योर इंसान ही मुझे यह एहसास दिला सकता है। वो न केवल मुझे, बल्कि मेरे परिवार और मेरे दैनिक कामकाजी जीवन को भी प्रभावित करते हैं। इसलिए, मुझे यकीन है कि मैं एक मैच्योर आदमी के साथ रहना चाहती हूं, किसी लड़के के साथ नहीं।"
क्या मार्च में हो रही हैं तापसी की शादी ?
तापसी पन्नू ने मैथियास बो संग उड़ रही शादी की चर्चा पर कहा है कि, "मैं किसी दिन शादी करना चाहती हूं और जब मैं ऐसा करूंगी तो सभी को पता चल जाएगा। अभी अफवाहें शुरू करना व्यर्थ है। अगर आप अटकलें लगाना चाहते थे, तो आपको दस साल पहले शुरू कर देना चाहिए था।
जब मैंने इस आदमी के साथ डेटिंग शुरू की थी, क्योंकि मुझे तब पता था कि जब भी मैं शादी करूंगी, यह उसी से होगी। मुझे समझ नहीं आता कि इतनी उत्सुकता क्यों है। आप सभी मुझे मेरे काम के लिए प्यार करते हैं और मैं अपने निजी जीवन के बारे में स्पष्टीकरण नहीं देना चाहती। मैं अपने रिश्तों के बारे में बहुत ईमानदार हूं, मैंने कुछ भी नहीं छुपाया है। इसलिए, जब भी ऐसा होगा आपको पता चल जाएगा।
एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म
तापसी पन्नू हाल ही में शाह रुख खान के साथ फिल्म 'डंकी' में नजर आई थी। अब जल्द वह 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे विक्रांत मैसी, सनी कौशल और जिमी शेरगिल के साथ नजर आएंगी।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा