एक्ट्रेस राजलक्ष्मी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में
मुंबई। 25 साल पहले आया सॉन्ग ‘चुपके चुपके सखियों से वो’ एक्ट्रेस राजलक्ष्मी खानविलकर और एक्टर जॉन अब्राहम पर फिल्माया गया था। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था।
एक्ट्रेस राजलक्ष्मी खानविलकर की खूबसूरती ऑडियंस के दिलों में कुछ यूं उतरी थी कि हर कोई उनकी सुरमई आंखों का दीवाना हो गया था। म्यूजिक वीडियो से पॉपुलैरिटी हासिल कर एक्ट्रेस राजलक्ष्मी खानविलकर अपने एक्टिंग करियर में भले ही कुछ खास बुलंदियों को ना छू पाई हों, लेकिन एक्ट्रेस की निजी जिंदगी हमेशा से ही सुर्खियों में छाई रही है। एक्ट्रेस राजलक्ष्मी खानविलकर ने साल 1996 में फिल्म निर्देशक और एक्टर समीर सोनी से शादी की थी, लेकिन शादी के 6 महीने बाद ही कपल का तलाक हो गया था। समीर सोनी ने एक्ट्रेस संग अपने तलाक के बारे में बात करते हुए बताया था कि जिस दिन उनकी पहली फिल्म का प्रीमियर हुआ था उसी दिन उनका और राजलक्ष्मी का तलाक फाइनल हुआ था। वह रात एक्टर के जीवन की सबसे मुश्किल रातों में से एक थी क्योंकि तलाक के साथ ही एक्टर की पहली फिल्म पर्दे पर आई, लेकिन उस फिल्म में से उनके ज्यादातर सीन्स काट दिए गए थे।
समीर सोनी ने अपने उसी इंटरव्यू में कहा था कि राजलक्ष्मी और उन्होंने बहुत जल्द ही तलाक लेने का फैसला कर लिया था और उन्हें अपनी शादी को थोड़ा और समय देना चाहिए था। समीर सोनी से शादी के महज 6 महीने के अंदर तलाक लेने के बाद राजलक्ष्मी खानविलकर ने साल 2000 में ‘आशिकी’ फेम एक्टर राहुल रॉय से दूसरी शादी कर ली। शुरुआत के कई साल कपल ने खुशहाल जिंदगी गुजारी, लेकिन साल 2014 में उनका तलाक हो गया।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे