एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ब्वॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल के साथ लेंगी सात फेरे
प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के बाद एक और चोपड़ा सिस्टर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। परिणीति और प्रियंका की तरह फिल्मी दुनिया में नाम कमाने वालीं मीरा चोपड़ा अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं।
कुछ समय पहले मीरा चोपड़ा ने फैंस को गुडन्यूज दी थी कि वह अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल के साथ शादी करने जा रही हैं। अभिनेत्री की शादी का कार्ड भी सामने आ गया है। जानिए प्री-वेडिंग से लेकर शादी तक की सारी डिटेल्स यहां।
मीरा चोपड़ा राजस्थान में करेंगी शादी
साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन में शाही तरीके से शादी की थी। पिछले साल परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ उदयपुर में सात फेरे लिये। प्रियंका और परिणीति की तरह मीरा चोपड़ा भी राजस्थान में शादी करने वाली हैं। वह जयपुर में रक्षित के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।
मीरा चोपड़ा का वेडिंग कार्ड
मीरा चोपड़ा की शादी की रस्में 11 मार्च से शुरू होंगी और 12 मार्च को मीरा व रक्षित एक हो जाएंगे। मीरा और रक्षित की शादी की रस्में मेहंदी के साथ शुरू होंगी। मेहंदी के बाद शाम को संगीत और कॉकटेल नाइट होगी। 12 मार्च को दिन में हल्दी सेरेमनी होगी और फिर शाम को मीरा और रक्षित वरमाला-फेरे लेंगे। शादी जयपुर के कुंडा के लग्जरी होटल में होगी।
शादी के बाद मीरा चोपड़ा और रक्षित की रिसेप्शन पार्टी भी सेलिब्रेट की जाएगी। कपल पूल साइड रिसेप्शन एन्जॉय करेगा।
मीरा लम्बे समय से फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। उन्हें 'सेक्शन 375', 'सफेद' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस ने 'मरुधामलाई' और 'अन्बे आरुयीरे' जैसी कुछ साउथ की फिल्मों में भी काम किया है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल