मवेशी के बचाव में हुई दुर्घटना, पलटे ट्रक और माजदा, ड्राइवरों की किस्मत रही साथ
दुर्ग-बेमेतरा मुख्य मार्ग में देवकर से ग्राम राखी के बीच हनुमान बाड़ी के सामने रविवार सुबह करीब 12 बजे रोड के बीचों बीच मवेशी को बचाते-बचाते ट्रक और माजदा रोड किनारे होकर पलट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार केला से लदी माजदा बेमेतरा की ओर जा रही थी तो वहीं सीमेंट बोरी से लदी ट्रक बेमेतरा की ओर से आ रही थी।
तभी रोड के बीच खड़े मवेशी को बचाने के फेर में वाहन अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गए, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक अर्जुन यादव को मामूली चोट आई है, जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। माजदा चालक अफरोज शेख सुरक्षित है। वह केला लोड कर नागपुर से रांची जा रहा था। वहीं ट्रक में सीमेंट की बोरियां थीं, जिसे भाटापारा से डोंगरगढ़ ले जा रहे थे।
अष्टमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र गिरोह का पर्दाफाश, STF जांच में बड़ा खुलासा
यूपी में मौसम का यू-टर्न, लखनऊ में सुबह से छाए बादल
रामनवमी पर देशभर में भक्ति की लहर, मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़
ग्वालियर: दर्शन से लौटते ऑटो पर स्कॉर्पियो की टक्कर, 5 की मौत
मैहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली में 1000 लीटर अवैध डीजल बरामद, पेट्रोल पंप सील
बड़ी राहत: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर घटाई
मध्य प्रदेश: धमकियों के मामलों पर DGP ने SIT को लॉरेंस गैंग की जांच सौंपी