अवैध रूप से पाए जाने पर 7.20 लिटर विदेशी मदिरा जप्त
गौरेला पेंड्रा मरवाही। आबकारी वृत्त पेंड्रा की टीम द्वारा रात्रि गस्त के द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मरवाही जनपद के ग्राम मेढ़ुका के बुधराम सिंह गोंड़ के आधिपत्य में केवल मध्य प्रदेश राज्य में विक्रय हेतु वैध विदेशी मदिरा कुल 40 नग मात्रा 7.20 बल्क लिटर मदिरा बरामद किया गया। जप्त मदिरा में ब्लूचिप व्हिस्की, ओल्ड मॉन्क रम, मैकडॉवेल दव 01 रम एवं गोवा व्हिस्की शामिल है, जो केवल मध्यप्रदेश में विक्रय हेतु वैध है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 15 जनवरी बुधवार को न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया है। जप्ती की कार्रवाई आबकारी उप निरीक्षक तुलेश कुमार देशलहरे, मुख्य आरक्षक प्रकाश सिंह, सुधीर मिश्रा एवम् आबकारी आरक्षक इंद्रभान राठौर, शुभम रजक द्वारा की गई।
बीजेपी ने घोषित किए उम्मीदवार, जानें किसे किस सीट से मिला टिकट
16 सालों से अनूठा संकल्प: विधायक अर्चना चिटनिस नवरात्रि में घास-फूस की कुटिया में रहेंगी
असम में कांग्रेस नेताओं का पलायन, सामने आई बड़ी वजह; प्रियंका के लिए नई चुनौती
विशाल पर्वत पर गिरा मां सती का हार: 1500 साल पुराना शक्तिपीठ आज भी बना रहस्य
चैत्र नवरात्रि: डोली पर आईं मां दुर्गा, हाथी पर होगा प्रस्थान
एक साथ उठीं 8 लोगों की अर्थी, अंतिम संस्कार में हर आंख नम
23 मार्च को पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट