आज डिफेंस, बायोफार्मा स्टॉक्स के साथ बीएसई, ग्रो, एंजल वन पर रखें नजर
हुंडई मोटर,इंडस टावर्स, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, रेलटेल कॉर्प, टाटा केमिकल्स और आवफिस स्पेस सॉल्यूशंस की शेयर कीमतों पर आज नजर रहेगी, क्योंकि ये कंपनियां आज अपने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी। इसके अलावा बजट का इंपैक्ट बीएसई, ग्रो, एंजल वन पर आज भी देखने को मिल सकता है। डिफेंस और बायो फार्मा स्टॉक्स भी फोकस में होंगे।हीरो मोटोकॉर्प की जनवरी बिक्री बढ़ी: दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने रविवार को बताया कि जनवरी 2026 में उसकी डीलर डिस्पैच (बिक्री) 26 प्रतिशत बढ़कर 5,57,871 यूनिट हो गई। पिछले साल जनवरी में यह 4,42,873 यूनिट थी।अडानी ग्रीन एनर्जी का स्पष्टीकरण: अडानी ग्रीन एनर्जी ने शनिवार को यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन द्वारा अमेरिकी कोर्ट में अपने निदेशकों गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ दायर सिविल केस को लेकर फिर स्पष्टीकरण जारी किया। कंपनी ने दोहराया कि यह कार्यवाही उसके खिलाफ नहीं है और उस पर कोई आरोप नहीं लगे हैं।सिगरेट के दाम बढ़े: नई एक्साइज ड्यूटी लागू होने के बाद रविवार से सिगरेट के दाम हर श्रेणी में काफी बढ़ गए हैं। इससे 10 सिगरेट के पैक की कीमत कम से कम 22 से 25 रुपये तक बढ़ गई है।डिफेंस शेयरों पर नजर: बीईएल,एचएएल, जीआरएसई और डाटा पैटर्न्स के शेयरों पर सोमवार को नजर रहेगी, क्योंकि वे बजट की घोषणाओं पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। वित्त वर्ष 2027 के लिए पूंजीगत व्यय का आवंटन 2.19 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जो पिछले साल के संशोधित अनुमान से करीब 18 प्रतिशत ज्यादा है।बायोफार्मा सेक्टर में मोमेंटम: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बायोलॉजिक्स को दीर्घायु के लिए महत्वपूर्ण बताया और भारत को एक वैश्विक बायोफार्मा विनिर्माण केंद्र बनाने की योजना की रूपरेखा दी। इससे बायोकॉन, सन फार्मा और डॉ रेड्डी जैसी कंपनियों पर नजर बनी रहेगी।बीएसई और ग्रो: बजट 2026 में फ्यूचर्स और ऑप्शन्स पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) बढ़ाए जाने के बाद रविवार को बीएसई और ग्रो के शेयरों में 5 से 10 प्रतिशत की गिरावट आई। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इसे बाजार के मनोबल के लिए नकारात्मक बताया है।क्वेस कॉर्प को टैक्स नोटिस: कंपनी ने बताया कि उसे आयकर विभाग से 160 करोड़ रुपये के कर मांग वाला अंतिम मूल्यांकन आदेश मिला है।ब्लू स्टार के डेटा तक अनाधिकृत पहुंच: ब्लूस्टार ने बताया कि उसके उत्पाद इंस्टालेशन डेटा तक अनाधिकृत पहुंच का पता चला था। मुद्दा सामने आते ही कंपनी ने पहुंच सीमित करने के कदम उठाए।MOIL ने ज्वाइंट वेंचर को मंजूरी दी: कंपनी के बोर्ड ने मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन के साथ मैंगनीज अयस्क खनन के लिए मध्य प्रदेश में एक ज्वाइंट वेंचर स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
विश्व कप की तैयारियों के बीच अफगानिस्तान ने बदला कप्तान, शाहिदी ने छोड़ी जिम्मेदारी
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश
'धुरंधर 3' का जिक्र कर गुरफतेह ने छात्र आंदोलन पर कही बड़ी बात, कई सितारों ने भी दिया साथ
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR