Aurobindo Pharma स्टॉक्स में 6% की गिरावट, जानें इसके पीछे का कारण
फार्मास्युटिकल कंपनी Aurobindo Pharma का शेयर शुक्रवार यानी 16 अगस्त को 6.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,422 रुपये प्रति शेयर के निचले स्तर पर पहुंच गया।
हालांकि, सुबह 10:47 बजे अरबिंदो फार्मा के शेयर दिन के निचले स्तर पर थे लेकिन बाद में 2.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,479.45 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करते रहे। इसकी तुलना में बीएसई सेंसेक्स 0.52 फीसदी बढ़कर 79,518.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
शेयर की कीमत में गिरावट कंपनी की उस घोषणा के बाद आई है जिसमें उसने बताया है कि उसकी एक शाखा यूजिया फार्मा स्पेशलिटीज यूनिट-III को USFDA से एक चेतावनी का पत्र मिला है।
Pharma ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘OAI के बाद इकाई को एक चेतावनी पत्र मिला है।’’ कंपनी ने इस चेतावनी को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की और हालांकि कहा, ‘‘अमेरिकी बाजारों में मौजूदा आपूर्ति पर इससे कोई असर नहीं होगा।’’
Aurobindo Pharma ने कहा कि वह यूएसएफडीए के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और निरंतर आधार पर अपने अनुपालन को बढ़ा रही है।
गौरतलब है कि यूएसएफडीए के अधिकारियों ने 22 जनवरी से दो फरवरी 2024 तक तेलंगाना में यूजिया फार्मा स्पेशलिटीज लिमिटेड की विनिर्माण सुविधा यूनिट-III का निरीक्षण किया था। इसके बाद, FDA ने इस सुविधा की निरीक्षण वर्गीकरण स्थिति को आधिकारिक कार्रवाई संकेतित OAI निर्धारित किया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही