तमिलनाडु में अवैध शराब से 56 की मौत
तमिलनाडु के कल्लाकुरची जिले में अवैध शराब से मरने वालों का आंकड़ा अब 56 पहुंच गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस पर हमला बोला। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि तमिलनाडु की घटना पर इंडी गठबंधन के सभी नेताओं की चुप्पी आश्चर्यजनक है।संबित पात्रा ने कहा कि तमिलनाडु में अवैध शराब का मामला दुखद और गंभीर है। तमिलनाडु के कल्लाकुरची जिले में अवैध शराब से अब तक 56 लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा कि खासकर करुणापुरम गांव में यह अवैध शराब की त्रासदी हुई है। यह गांव अनुसूचित जाति बाहुल गांव है।
संबित पात्रा ने कहा, "56 लोगों की मौत हो गई है और कई की हालत गंभीर है। करीब 200 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। यह बेहद महत्वपूर्ण विषय है, लेकिन मुझे आश्चर्य है कि मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, डीएमके और इंडी गठबंधन के तमाम लोग इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।"पात्रा ने कहा कि हमारे बोलने से अधिक उनकी चुप्पी बोल रही है। उन्होंने कहा, "अगर इस देश में 32 से अधिक अनुसूचित जाति के लोगों की जान जाती है तो मैं इसे हत्या कहूंगा, यह मौत नहीं है। ये सभी दल इस वजह से चुप हैं, क्योंकि इनका राजनीतिक हित सध नहीं रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल