सुभासपा की बैठक में बनी 10 जून को आयोजित विजय उत्सव की रणनीति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लेंगे कार्यक्रम में हिस्सा- विनोद कुमार राजभर
बस्ती । रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राजभर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 10 जून को चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव के विजय दिवस पर बहराइच जनपद के चित्तौडा झील नानपारा के मैंदान में आयोजित कार्यक्रम की रूप रेखा, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पर विचार किया गया।
सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार राजभर ने बैठक में बताया कि विजय उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर स्वयं कार्यक्रम की सफलता के लिये निरन्तर प्रयास कर रहे हैं। कहा कि यह विजय उत्सव ऐतिहासिक होगा और चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव के योगदान पर विस्तार से चर्चा होगी जिससे देश प्रदेश की जनता को ऐसे राष्ट्रवीर के बारे में विस्तार से जानकारी मिले।
पूर्व मंत्री रामललित चौधरी, वृजभूषण मिश्र, चर्तुभुजी पाण्डेय, डा. तुलसीराम, अमन राजभर, उमेश राजभर, राजेश राजभर आदि ने बैठक को सम्बोधित करते हुये महत्वपूर्ण सुझाव दिये। मुख्य रूप से लक्ष्मी देवी राजभर, अर्जुन राजभर, सत्येन्द्र शुक्ल, रामकिशुन राजभर, विजय कुमार राजभर, अजय राजभर, राजन राजभर, बब्लू यादव, दीपक यादव, टिम्मल राजभर, राजकुमार राजभर, जितेन्द्र राजभर, उमेश चन्द यादव, परशुराम चौधरी, लालमन पासवान, दिनेश राजभर, नन्दलाल राजभर, शिव प्रताप सिंह, अर्जुन राजभर के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर
दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश
राघव चड्ढा का बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा सीट पर उठे सवाल
राहगीर युवक ने झोपड़ी में चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ किया, मुख्य आरोपी फरार