छापामार कार्यवाही कर बीज के 32 नमूने भरे
अलीगढ़ । जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बीज निरीक्षकों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के बीज विक्रेताओं के यहॉ छापामार कार्यवाही की गयी और बीज के 32 नमूने भरे गये, जिनको परीक्षण हेतु संबन्धित प्रयोगशाला को प्रेषित किया जायेगा। निरीक्षण के समय मै0 बसंल बीज ऐजेन्सी बेसवॉ द्वारा गेहूॅ बीज प्रजाति एच.डी.3086 बिना प्रमाणित टैग के प्रमाणित में बिक्री हेतु आपूर्ति किये जाने के कारण बीज विक्रय प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया। मै0 हरियाणा ट्रेडर्स, हरदुआगंज के द्वारा मै0 प्रकाश पेस्टीसाइड्स शाहकमाल रोड के द्वारा जिले में प्रतिबन्धित डी0सी0एम0 श्रीराम बीज सुपर 303 कम्पनी का गेहूॅ बीज बिक्री किये जाने के कारण दोनो फर्माे का बीज विक्रय प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया। मै0 हरी एण्ड सन्स के द्वारा जनपद में प्रतिबन्धित डी0सी0एम0 श्रीराम कम्पनी के गेहूॅ बीज श्रीराम सुपर 303 आपूर्तित किये जाने के कारण बीज विक्रय प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया।
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव