14 फीट गहरी सूखी नहर में गिरकर 3 मजदूरों की मौत
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पश्चिम बंगाल के रहने वाले तीन मजदूरों की मोटरसाइकिल एक पुल की रेलिंग से टकरा गई और वे एक सूखी नहर में गिर गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार शाम को सिहावा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत हुई, जब तीन लोग दोपहिया वाहन पर भोथली बोदरा गांव से सांकरा गांव की ओर जा रहे थे। उन्होंने कहा, वे इलाके में हाईटेंशन बिजली लाइन बिछाने के काम में लगे हुए थे और भोथली बोदरा गांव में रहते थे।उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार पुल पर मोड़ लेने में विफल रहा और वाहन उसकी रेलिंग से टकरा गया।अधिकारी ने बताया कि जब दोपहिया वाहन पुल पर ही रह गया, तो तीनों व्यक्ति पुल से 14 फीट गहरी सूखी नहर में गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शरीफुल हक (21), अब्दुल रहीम (42) और कमालिन जमाल (26) के रूप में की गई है, जो पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी थे।पुलिस ने कहा कि दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित