दिल्ली में भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग समूह की 21वीं बैठक हुई आयोजित
नई दिल्ली । भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग समूह (एमसीजी) की बैठक का 21वां संस्करण 05 से 6 नवंबर 2024 तक मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस बैठक में क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, रक्षा औद्योगिक सहयोग और पारंपरिक तथा अन्य खतरों से निपटने के लिए तैयारियों को मजबूत करने वाले संयुक्त अभ्यासों की प्रगति सहित कई विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक की सह-अध्यक्षता भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू और अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के डिप्टी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जोशुआ एम रुड ने की। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अवसर पर चल रही पहलों की समीक्षा की और सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाया। दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी के महत्व पर जोर दिया। दोनों देशों ने सक्रिय जुड़ाव और बढ़ी हुई अंतरसंचालनीयता के माध्यम से इस रणनीतिक रिश्ते को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के समक्ष आने वाली गतिशील चुनौतियों के विरूद्ध भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग के दायरे का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग समूह एक ऐतिहासिक मंच है जिसका उद्देश्य दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच रक्षा सहयोग तथा रणनीतिक और परिचालन रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है।
शक्ति अवार्ड 2026 सम्पन्न, नारी शक्ति का हुआ भव्य सम्मान
रुपये की ऐतिहासिक गिरावट: डॉलर के मुकाबले 93.08 पर पहुंचा
‘धुरंधर 2’ का ग्लोबल धमाका, पहले दिन 200 करोड़ के पार
शराब ठेकों पर व्यापारियों का दबाव, आबकारी विभाग घिरा
IPL vs PSL: आईपीएल में भारतीय कप्तानों का दबदबा, PSL में विदेशी खिलाड़ियों पर भरोसा
Devi Ahilya Bai Holkar Airport से अब 50 लाख यात्री भर सकेंगे उड़ान
IPL 2026: रियान पराग बोले- सैमसन की कमी कभी पूरी नहीं होगी
इंग्लैंड क्रिकेट पर संकट, ड्यूक बॉल की कमी से बढ़ीं मुश्किलें
Sam Curran IPL 2026 से लगभग बाहर, राजस्थान को बड़ा झटका