न्यूयॉर्क के पार्क में हुई गोलीबारी से 1 की मौत, 6 घायल
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं बंद होने का नाम नहीं ले रही है। हर दूसरे दिन गोलीबारी से लोगों के मरने की खबर सामने आती है। इस बीच अब न्यूयॉर्क के रोचेस्टर शहर के एक पार्क में गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में छह लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
7 लोगों को लगी गोली
पुलिस ने बताया कि घटना शाम 6 बजकर 20 मिनट की है। मेपलवुड पार्क में गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी और उसने पाया कि 7 लोग गोली लगने से घायल हैं और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल से भाग रहे हैं।
20 वर्षीय लड़के की मौत
पुलिस के अनुसार, इस गोलीबारी के कारण 20 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य की हालत गंभीर है और पांच अन्य लोगों को मामूली घाव आए हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने लोगों से वीडियो देने की अपील की
पुलिस अधिकारी कैप्टन ग्रेग बेलो ने कहा कि इस समय हम नहीं जानते कि कितने लोग गोलीबारी में शामिल थे। पुलिस ने कहा कि अभी कोई भी संदिग्ध हिरासत में नहीं है और जिस किसी के पास भी गोलीबारी का वीडियो है, वह उसे मेजर क्राइम्स या क्राइम स्टॉपर्स को भेजें।
अदालत के आदेशों का पालन न करना आजकल फैशन बन गया: सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी
मनेंद्रगढ़ की दर्शना सिंह ने रचा इतिहास, 383वीं रैंक के साथ बनेंगी IPS अधिकारी
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सुस्त, संगठन की निष्क्रियता से कार्यकर्ता निराश
गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: NSG-NIA समेत 4 केंद्रीय एजेंसियों में प्रतिनियुक्ति अब 7 साल तक
मां के सामने युवक की आत्मघाती छलांग, परिजनों का आरोप—कुछ देर पहले पुलिसकर्मी ने मारा था थप्पड़