दो चचेरे भाइयों की करंट लगने से मौत, आपस में चिपके मिले शव
अयोध्या। जिले के कैंट थाना क्षेत्र के रेतिया बंदे अली की छावनी में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। परिवारीजनों ने दुकान का शटर खोला तो चचेरे दो भाईयों के शव आपस में चिपके मिले। बिजली का मीटर और केबल आदि जला हुआ था। मामले की खबर फैली तो क्षेत्र में हलचल मच गई। पुलिस ने घटनास्थल की विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम से जांच कराई है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैंट थाना क्षेत्र के नया पुरवा कुर्मी टोला निवासी अजय श्रीवास्तव के लडके ने नियावां से जमथरा घाट की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बंदे अली की छावनी स्थित एक दुकान में दोना पत्तल बनाने की मशीन लगा रखी थी। जिसमें उसके परिवार के अन्य लोग भी काम करते थे। पारिवारिक जनों का कहना है कि सोमवार की रात लगभग 10ः30 बजे घर से खा पीकर अवनीश श्रीवास्तव उर्फ अनी (25) पुत्र स्वर्गीय अजय श्रीवास्तव तथा उनका चचेरा भाई शिवम श्रीवास्तव (18) पुत्र मनोज श्रीवास्तव दुकान पर गए थे। हालांकि रात में वापस नहीं लौटे। परिवारीजनों ने सोचा कि सहालग का सीजन होने के चलते हो सकता है कि ऑर्डर के चलते दोना पत्तल बना रहे होंगे। मंगलवार की सुबह भी दोनों घर वापस नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने फोन लगाया और फोन ना उठने पर दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर गिरा हुआ है। शटर को उठाया तो भीतर खौफनाक मंजर नजर आया। शटर के पास ही अवनीश और शिवम का शव पड़ा था।
बिजली के मीटर और मुख्य केबल समेत दुकान के आधे हिस्से में लगी दोना पत्तल की मशीन जली हुई थी। इसके बाद मामले की खबर पुलिस को दी गई तो सीओ सिटी के नेतृत्व में थाना कैंट के साथ नगर कोतवाली और महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम बुला साक्ष्य संकलन कराया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिवार के संजय श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में उनके दो भतीजों की मौत हुई है। प्राथमिक जांच पड़ताल में आशंका जताई जा रही है कि बिजली की शॉर्ट सर्किट के चलते करंट शटर में उतर आया और इनमें से एक ने शटर खोलने की कोशिश की तो वह करंट की चपेट में आ गया। उसको बचाने के चक्कर में दूसरा भी हादसे का शिकार हो गया।
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से
भागीरथपुरा जल त्रासदी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द