भूकंप के भयानक झटकों से दहला तुर्की
अंकारा । भूकंप के भयानक झटकों से तुर्की बुधवार को हिल गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को पूर्वी तुर्किये में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.9 आंकी गई है। भूकंप के झटके लगने से लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
सरकारी आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी के अनुसार, 5.9 तीव्रता का भूकंप मालाट्या प्रांत के काले शहर में आया। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का असर निकटवर्ती शहरों दियारबाकिर, एलाजिग, एर्जिनकन और टुन्सेली में भी महसूस किया गया। प्रशासन ने बताया, ‘‘हमें अब तक किसी भी समस्या की कोई सूचना नहीं मिली है।’’
तुर्की के अधिकारियों ने कहा कि अभी भी दूरदराज के इलाकों में संभावित नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। ‘हैबरतर्क’ की खबर के अनुसार पूरे क्षेत्र में लोग दहशत में घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। मालाट्या उन 11 प्रांतों में से एक था जो पिछले साल तुर्किये और उत्तरी सीरिया के कुछ हिस्सों में आए जबरदस्त भूकंप से तबाह हो गया था। इस भूकंप में भारत ने सबसे पहले तुर्की की मदद की थी।
नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह